नगर निगम उपचुनाव में तृणमूल के विधान उपाध्याय की प्रचंड जीत

आसनसोल(संवाददाता):आसनसोल नगर निगम उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के विधान उपाध्याय ने निगम के वार्ड संख्या 6 से प्रचंड जीत हासिल की। निगम उपचुनाव के वोटों की गिनती बुधवार की सुबह आठ बजे शुरू हुई. 14 बूथों पर कुल मतदाताओं की संख्या 10 हजार 800 थी, जिसमें से 8457 लोगों ने मतदान किया यानी 82.64 प्रतिशत हुआ था। मतदान के बाद 14 बूथों की ईवीएम को आसनसोल अनुमंडल आयुक्त कार्यालय स्थित स्ट्रांग रूम में रखा गया।तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी विधान उपाध्याय को कुल 6683 वोट मिले। सीपीएम के सुभाशीष मंडल को 1206 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे बीजेपी के श्रीदीप चक्रवर्ती को 485 और कांग्रेस के सोमनाथ चटर्जी को सिर्फ 83 वोट मिले। तृणमूल कांग्रेस के जीत दर्ज करने पर कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दूसरे को अबीर लगाया और मिठाइयां बाटी गई। जीत के बाद बिधान उपाध्याय पहले पंचगेछिया स्थित अपने निवास स्थान पहुंचे और माता रुक्मिणी उपाध्याय के चरणों में प्रणाम किया और आशीर्वाद लिया फिर उन्होने पंचगेछिया कार्यालय में स्वर्गीय माणिक उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रणाम किया। हालांकि वह पार्षद बनने से पहले से ही महापौर के पद पर बैठे थे उन्हें निगम के महापौर बने रहें के लिए छह महीने के भीतर जीतना जरूरी था बिधान उपाध्याय ने कहा कि जिस प्रकार माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगाल में विकास कर रही हैं बंगाल की जानता दीदी से बहुत प्यार करती है। क्षेत्र की सभी समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?