कर लो मंगलपाठ, ये ही जीने का सहारा है, ये दादी जी को प्यारा है ।

केड सती मन्दिर में मंगलपाठ में श्रद्धालु भाव विभोर ।

कोलकाता । श्री केड सती मन्दिर में भादवी अमावस्या के पूर्व मंगलपाठ, चुनड़ी उत्सव, भजनों की अमृत वर्षा, सामूहिक आरती में श्रद्धालु भक्त भाव विभोर हो गये । कर लो मंगलपाठ, ये ही जीने का सहारा है, ये दादी जी को प्यारा है एवं सब मिल कर बोलिये सतियों की जयकार… तथा चारों सती की महिमा गाऊं, श्री चरणों में शीश झुकाऊं एवं दिव्य रूप है मात तुम्हारा, सुन्दर प्यारा धाम तुम्हारा….. से मंगलपाठ में शामिल श्रद्धालु भाव विभोर हो गये । आस्था एवं भक्ति भाव से सम्पन्न मंगलपाठ में संस्था के अध्यक्ष अनिल केडिया, सचिव मोहन केडिया, उपाध्यक्ष मुरारी केडिया, विनय राणासरिया, मनमोहन, रामअवतार, विनोद, अमित, गोवर्धन, विनय, अनुपम केडिया, प्रकाश, गोपीकिशन, राजकुमार, निर्मल, किशन, अरुण, जुगल, पवन, सचिन, संजीव, सुशील, भरत, दीपक एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने सपरिवार उपस्थित श्रद्धालु भक्तों का स्वागत किया ।

भक्तिमय वातावरण में केड सती दादी जी के  जयकारों के साथ मंगलपाठ में निशा सोनी ने भजनों की अमृत वर्षा से सभी को भाव विभोर किया । खुशी-खुशी सब गा रहे, देखो मंगलाचार, चारों तरफ से हो रही, खुशियों की बौछार…  मंगलपाठ में शामिल महिला मंडल की सभी सदस्य सक्रिय थी । मोहन केडिया ने बताया कि केड दादीजी के भादवा उत्सव में चतुर्दश महामंगलपाठ, मेहंदी उत्सव, दादीजी की धोक एवं पूजन, भव्य श्रृंगार, भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा । दादीजी के जयकारे के साथ विजय छावछरिया, रमेश, ललित, गणेश, निर्मल सराफ, अनिल सराफ, गोपाल नरेडीवाला एवं केडिया बंधुओं ने भक्ति भावना से पूजा – अर्चना की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *