एकता सेवा शक्ति ने धूमधाम से मनाया अस्सीवां स्वतंत्रता दिवस; बच्चों में दिखा चित्रकला का जोश

हावड़ा — एकता सेवा शक्ति के तत्वावधान में अस्सीवां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था की सचिव अनु नेवटिया ने भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। तत्पश्चात ध्वजारोहण किया गया और उपाध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने राष्ट्रगान कर पूरे समारोह में ‘भारत माता की जय’ के जयकारे गूँजाए।
मुख्य अतिथि गोलाबाड़ी थाना अध्यक्ष, समाजसेवी ताड़क नाथ साव, डॉ. जे.पी. पांडेय, विशाल जैसवाल तथा पूर्व पार्षदा गीता राय की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह को संबोधित कर राष्ट्रीय एकता और समाजसेवा के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था ने क्षेत्र के कई समाजसेवियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। महिला सदस्यों को विशेष सम्मान देते हुए उन्हें समाज के लिए शक्ति रूप में मान्यता दी गई। संस्था के अध्यक्ष विक्की यादव ने भावुक होते हुए अपने पंद्रह वर्षों के संघर्ष की कहानी साझा की और बताया कि कैसे एक छोटी सी टीम आज इतना बड़ा आयोजन कर रही है। उन्होंने दोहराया कि यह संस्था पूर्णत: समाजिक है और लोगों की सेवा के लिए समर्पित है।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और सदस्यों ने कविता, गीत और नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम का रंग बढ़ाया। सहायक गतिविधि के रूप में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ तीन बच्चों को मोमेंटो और भेंट देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को मिठाई और प्रशस्ति पत्र देकर उनकी हौसला अफजाई की गई।
समारोह की व्यवस्था और संचालन में साथी-सदस्यों-आयुष दुबे, कुणाल सिंह, आशीष यादव, रोहित वर्मा, वर्षा पोद्दार, समाजसेविका अनुपमा जायसवाल, विनय यादव, राकेश साव, संजीव कुमार तिवारी, योगेश सिंह, राजा साव, राजेश झा, मोहित शुक्ला, अजय ठाकुर, शशांक सिंह एवं अन्य- का विशेष योगदान रहा, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *