
कोलकाता / नदिया — नदिया जिले के कांग्रेस नेता श्री अनीसुर रहमान जी और उनके सुपुत्र श्री अबू सुफियान रहमान जी की निर्मम हत्या से कांग्रेस कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनता में गहरा शोक और रोष व्याप्त है। पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर आज बड़ाबाजार जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में दोनों हत्याओं के विरोध और न्याय की मांग के लिये ‘काला दिवस’ मनाया गया।
कार्यक्रम का संचालन बड़ा बाजार जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी अध्यक्ष उत्तम सोनकर और नागेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस जघन्य कृत्य की कड़ी निंदा की और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने पुलिस से शीघ्र और निष्पक्ष जांच कर दोषियों को पकड़ने व उन्हें कानून के कटघरे में लाने का आग्रह भी किया।

इस अवसर पर पंकज सोनकर, अफाक अहमद, विनोद मिश्रा, संतोष सिंह, हबीबुर्रहमान, मो. हुसैन, हनुमान मोहता, आकिब ज़हूर, प्रकाश सोनकर, गुड्डू खान, राशिद मल्लन, रोहित सिंह, अमीर अली, आतिफ ज़हूर, अशगर, सिक्खू, राजू भाई, रामबाबू शुक्ला, आरिफ ज़हूर, सत्येन्द्र दुबे, दैवनारायण दुबे सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

बड़ा बाजार जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम सोनकर और नागेश सिंह ने कहा कि इस तरह की नृशंस घटनाएँ लोकतंत्र और सामाजिक शांति के लिए घातक हैं तथा राज्य में कानून व्यवस्था और सुरक्षा की व्यवस्था पर भी सवाल उठाती हैं। उन्होंने राज्य सरकार और संबंधित प्रशासन से घटना की पारदर्शी जांच, शीघ्र गिरफ्तारी तथा मृतक परिवार को उचित संरक्षण और सहायता देने की मांग की।
