
कोलकाता । श्री केडिया सभा की ऒर से भक्ति भावना से केड शक्ति मन्दिर में आचार्य विकास व्यास एवं विजय कृष्ण व्यास के मार्गदर्शन में ज्योत प्रज्वलित कर सामूहिक रुद्राभिषेक का शुभारम्भ हुआ । स्वाधीनता दिवस के अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अनिल केडिया, सचिव मोहन केडिया, उपाध्यक्ष मुरारी केडिया, विनय राणासरिया, मनमोहन, रामअवतार, बलदेव, विनोद, राजकुमार, प्रकाश, निर्मल एवं केडिया बंधुओं की उपस्थिति में राष्ट्र गीत के सामूहिक गायन के साथ झंडोत्तोलन सम्पन्न हुआ ।

केड दादीजी के भजन – कीर्तन में शामिल श्रद्धालु भक्तों ने भक्ति भावना से पूजा-अर्चना की । ॐ नमः शिवाय, केड दादी के जयकारे के साथ रुद्राभिषेक में महिला मंडल की सभी सदस्य सक्रिय थी ।

गोपीकिशन, अमित, गोवर्धन, विनय, अनुपम केडिया, किशन, अरुण, जुगल, पवन, सचिन, संजीव, सुशील, दीपक, अजय, ओमप्रकाश एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने सपरिवार उपस्थित श्रद्धालु भक्तों का स्वागत किया ।
