लोकतंत्र सेनानी सम्मान पाने पर मल्लावत को मिली ढेरों बधाईयाँ।

कोलकाता। श्री डीडवाना नागरिक सभा के अध्यक्ष , राजस्थान परिसद के महामंत्री , श्री बड़ाबाजार कुमारसभा पुस्तकालय के पूर्व अर्थमंत्री अरुण प्रकाश मल्लावत को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा लोकतंत्र सेनानी सम्मान दिये जाने पर कोलकाता में सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई देने वालों का तांता लग गया। सन 1975 – 76 में आपातकाल के दौरान मात्र 19 वर्ष की अल्पायु में लोकतंत्र की रक्षा के लिये आन्दोलन कर तीन माह प्रेसीडेंसी जेल में रहने पर यह सम्मान पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श्री सुभेनदू अधिकारी जी द्वारा प्रदत्त किया गया।


सामाजिक कार्यकर्ता अरुण मल्लावत अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन , बड़ाबाजार लाइब्रेरी , सेठ सूरजमल जालान पुस्तकालय एवं राम शरद कोठारी स्मृति संघ के कार्यकारिणी सदस्य है।

आन्दोलन करने के समय द्वितीय वर्ष संघ शिक्षा प्राप्त मल्लावत पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ , कोलकाता के महाबली सायं शाखा में तरुण शिक्षक का दायित्व था। अध्यनरत मल्लावत उस समय उमेश चंद्र कॉलेज (कलकत्ता विश्वविद्यालय) से स्नातक की तैयारी कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *