केड शक्ति मन्दिर में मंगलपाठ भक्ति भाव से सम्पन्न ।

कोलकाता । श्री केडिया सभा की ऒर से भक्ति भावना से केड शक्ति मन्दिर में ज्योत प्रज्वलित कर मंगलपाठ 7का शुभारम्भ हुआ । केड सती दादी जी के जयकारों के साथ मंगलपाठ में राधा शर्मा ने गणेश वंदना एवम् मंगलपाठ से सभी को भाव विभोर किया । खुशी-खुशी सब गा रहे, देखो मंगलाचार, चारों तरफ से हो रही, खुशियों की बौछार… एवं दिव्य लोक में चली गयी कुल की सतियां चार, सब मिल कर के बोलिये सतियों की जयकार… मंगलपाठ में शामिल श्रद्धालु भक्तों ने भक्तिमय वातावरण में पूजा-अर्चना की ।

केड दादी जी का अलौकिक श्रृंगार, चुनड़ी उत्सव, छप्पन भोग महोत्सव का विशेष आकर्षण था । महिला मंडल की सभी सदस्य सक्रिय थी । आस्था एवं भक्ति भाव से सम्पन्न मंगलपाठ में संस्था के अध्यक्ष अनिल केडिया, सचिव मोहन केडिया, उपाध्यक्ष मुरारी केडिया, विनय राणासरिया, मनमोहन, विनोद, अमित, गोवर्धन, विनय, अनुपम केडिया, प्रकाश, गोपीकिशन, निर्मल, किशन, अरुण, जुगल, पवन, सचिन, संजीव, सुशील एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने सपरिवार उपस्थित श्रद्धालु भक्तों का स्वागत किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *