
आसनसोल : पश्चिम बंगाल के जाने-माने उद्योगपति, प्रतिष्ठित समाजसेवी व Confederation All India Traders(CAIT) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष अग्रवालाने कोलकाता सारांश के सज्जन पारीक को एक भेंट वार्ता में बताया कि जब आप लोकल सामान खरीदते हैं तो उसका लाभ सिर्फ एक दुकान तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे समाज और अर्थव्यवस्था तक पहुंचता है।
सुभाष अग्रवाला ने बताया कि भारत के 11 करोड़ से अधिक लोगों की आजीविका सीधे व्यापार और MSMEs से जुड़ी है, जबकि देश की GDP मैं भी इसका महत्वपूर्ण योगदान है। आपकी हर खरीद किसी न किसी परिवार की रोजी-रोटी, रोजगार और सपनों से जुड़ी होती है।
अग्रवाला ने कहा कि आईए, वोकल फोर लोकल को अपनी आदत और राष्ट्र निर्माण का संकल्प बनाएं।
