
रानीगंज की गौरव डॉ. पुष्पा बरनवाल ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित बेसवारा डिग्री पीजी कॉलेज में प्राचार्य (प्रिंसिपल) के पद पर कार्यभार ग्रहण किया है। उनकी इस उपलब्धि से रानीगंज के लोगों में हर्ष और गौरव का माहौल है।
डॉ. पुष्पा बरनवाल ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के बाद पिछले कई वर्षों से विभिन्न महाविद्यालयों में प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, शैक्षणिक प्रतिभा एवं समर्पण को देखते हुए यूजीसी द्वारा उन्हें पदोन्नति प्रदान की गई, जिसके बाद उन्हें प्राचार्य के पद की जिम्मेदारी मिली।
उनकी इस सफलता पर परिवार के सदस्यों—चार्टर्ड अकाउंटेंट टिंकू बरनवाल, संजय बरनवाल, श्वेता बरनवाल एवं सोनी बरनवाल—में खुशी का माहौल है। वहीं रानीगंज की विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने डॉ. पुष्पा बरनवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
