
ईस अवसर पर आदिवासी फुटबॉल खिलाडियों को लेकर टूर्नामेंट का हुआ आयोजन।।
रानीगंज : हूल दिवस के अवसर पर पांडवेश्वर ब्लॉक के बनबहाल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया,इस दौरान विधायक जितेन्द्र कुमार तिवारी के हाथों महान आदिवासी वीर सिधु-कान्हू की प्रतिमा का विधिवत उद्घाटन किया गया इस अवसर पर विधायक जितेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि सिंधु-कान्हू ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ आदिवासी समाज के अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया था उनका बलिदान आज भी समाज को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने और एकजुट रहने की प्रेरणा देता है,
उन्होंने कहा कि हूल दिवस केवल आदिवासी समाज का ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणादायक विरासत का प्रतीक है कार्यक्रम के दौरान युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फुटबॉल टूर्नामेंट का भी आयोजन किया गया उद्घाटन के बाद विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की पुरे कार्यक्रम का समापन सिधु-कान्हू के संघर्ष और बलिदान को नमन करते हुए तथा समाज में एकता,भाईचारे और विकास का संदेश देने के साथ हुआ इस दौरान विधायक जितेन्द्र कुमार तिवारी,एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुशील टुडू,मंडल 2 युवा मोर्चा के अध्यक्ष सूरज चौहान,मंडल 2 अध्यक्ष बैणूधर मंडल,भाजपा नेता संजय यादव,उमेश मिश्रा,नील बाध्यकर आदि मौजूद रहे जबकी कार्यक्रम के संचालक अमियों घोष ने किया.
