ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

 

जामुड़िया। ईसीएल को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के उद्देश्य को लेकर कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री सतीश झा के नेतृत्व में विगत 16 जून से पंद्रह दिवसीय स्वच्छता पखवाडा मनाया जा रहा है जिसके तहत सभी क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार से प्रयास किया जा रहा है कि लोगों को स्वच्छता के उनके उत्तरदायित्व से रूबरू कराया जा सके। इसी क्रम में कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अमित कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में क्षेत्र की ओर से भी कई प्रयास किए जा रहे हैं ताकि उपरोक्त उद्देश्य की पूर्ति हो सके। इसी कड़ी में आज क्षेत्र की ओर से स्थानीय जोत जानकी ग्राम में एक नुक्कड़ नाटक के आयोजन के माध्यम से लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस विषय में क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री सिन्हा ने बताया कि जबतक स्थानीय लोग स्वच्छता के प्रति अपने दायित्व से अवगत नहीं होंगे तबतक इस तरह के आयोजनों का असली महत्व सिद्ध नहीं हो सकता और इसी कारण नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हमने यह प्रयास किया है और हमें विश्वास है कि हम अपने उद्देश्य में सफल रहे हैं। ‘नील आकाशेर खोजे’ नामक इस नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति प्रसिद्ध नाट्य संस्था ‘कस्तूरी’ की टीम की ओर से की गयी, वहीं इसके सफल संचालन में क्षेत्रीय सामुदायिक विकास अधिकारी श्री ज्योति प्रसाद बोरी की विशिष्ट भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *