
कोलकाता। फतेहपुर शेखावाटी प्रगति संघ की ओर से निर्जला एकादशी के दिन व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र बड़तल्ला स्ट्रीट, बड़ाबाजार में सैकड़ों नागरिकों को प्रसाद एवं हजारों राहगीर नागरिकों को शीतल शर्बत प्रदान कर कार्यकर्ताओं ने मानव सेवा की । संस्था के सचिव काशी प्रसाद धेलिया ने बताया कमल सराफ, अजय सराफ, राजेश ढ़ांढ़निया, लक्ष्मीनारायण गोयनका, ब्रह्मदत्त बरवाड़िया के मार्गदर्शन में बड़ाबाजार के बड़तल्ला स्ट्रीट में प्रतिदिन शर्बत, चना – गुड़, दही की लस्सी, कैरी – मैंगो, लिची शर्बत वितरित कर मानव सेवा संस्था द्वारा जारी है । सेवाकार्य में गणपत खंडेलवाल, अंशुमान बरवाड़िया, श्याम गुप्ता, प्रमोद सराफ, ऊषा धेलिया (अग्रवाल), किशन गोयल, विजय सराफ, संजय क्याल, राम अवतार शर्मा, विजय खन्ना, संजीव चौधरी एवं कार्यकर्ता सक्रिय हैं ।
