पश्चिम बंगाल में पहली बार जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा

पूर्व मेदिनीपुर, 22 जून । पश्चिम बंगाल की राजनीति में सोमवार को एक नया अध्याय जुड़ गया, जब भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में पहली बार किसी जिला परिषद के बोर्ड का गठन कर महत्वपूर्ण राजनीतिक सफलता हासिल की। अब पूर्व मेदिनीपुर जिला परिषद का संचालन भाजपा समर्थित सदस्यों के माध्यम से किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, जिला परिषद के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से बामदेव गुच्छैत को सभाधिपति तथा बांसुरी पंडित को सहायक सभाधिपति के रूप में निर्वाचित किया। दोनों नेताओं के निर्वाचन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।
भाजपा नेताओं ने इसे पश्चिम बंगाल में संगठन के विस्तार और जनता के बढ़ते विश्वास का प्रतीक बताया। साथ ही उम्मीद जताई गई कि नए नेतृत्व के तहत पूर्व मेदिनीपुर जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
सहायक सभाधिपति बांसुरी पंडित कहा कि जनसेवा, विकास और जनता के विश्वास के आधार पर यह नई जिम्मेदारी मिली है, जिससे जिले के समग्र विकास को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *