
रानीगंज, 21 जून 2026: रानीगंज गायत्री परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 16वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेवा आश्रम, बादाम बागान, एगरा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत रानीगंज ज्ञान भारती स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक योग प्रस्तुति से हुई। आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक शिव शंकर केजरीवाल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित योगाभ्यास को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बीसी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ फाल्गुनी मुखर्जी, उद्योगपति एच एन मिश्रा, रानीगंज विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष मनीष शर्मा, भाजपा नेता दिनेश सोनी, ज्ञान भारती स्कूल के उप प्राचार्य जेके सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
संस्था के गया प्रसाद पांडे, सरवन कुमार तोड़ी, राजेंद्र प्रसाद खेतान एवं डॉ राजेश गुप्ता ने शिक्षक प्रदीप राठौर, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला की राज्य अध्यक्ष रश्मि सतनालिका, राज्य महासचिव रीना खेतान तथा अधिवक्ता जसरमण कौर को समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल के चिकित्सकों के द्वारा
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। एक विकलांग को ट्राई रिक्शा प्रदान किया गया।
