श्री बिहारीजी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा 4 जून से

कोलकाता 31 मई । पुरुषोत्तम यानी अधिक मास के मौके पर श्री बिहारीजी मंदिर के बैनर तले पाथुरियाघाट स्ट्रीट स्थित मंदिर परिसर में सप्ताहव्यापी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के अध्यक्ष बिरमप्रकाश सुल्तानिया ने बताया कि 4 जून से 10 जून 2026 तक दोपहर दो बजे से आचार्य श्री घनश्यामजी व्यास श्रीमद्भागवत कथा के तहत भागवत महिमा, भक्त ध्रुव, प्रहलाद चरित्र, वाराह अवतार, भरत चरित्र, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाल लीला, गोवर्धन, रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र जैसे प्रसंगों पर सारगर्भित प्रवचन देंगे। पहले दिन यानी 4 जून को सुबह साढ़े 9 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा सातवें दिन (10 जून) को शाम 6 बजे हवन होगा। आयोजन को सफल बनाने में कई सदस्य सक्रियता से डटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *