
कोलकाता, 28 मई । अन्नपूर्णा योजना का फॉर्म हाल ही में जारी किया गया है। 12 पन्नों के लंबे फॉर्म में लाभार्थी महिलाओं को अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य की विस्तृत जानकारी देनी होगी। इस लंबे फॉर्म को लेकर कई लोगों ने सवाल उठाए हैं। फॉर्म इतना विस्तृत क्यों है, इस पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा, “क्या तृणमूल यह सोच रही है कि भाजपा रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को पैसा देगी? जो लोग बांग्लादेश सीमा पर लंबी लाइन में खड़े हैं, उन्हें हम अन्नपूर्णा भंडार या किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं देना चाहते। यह हमारा पैसा है, जनता का पैसा है। इसलिए पूरी जानकारी लेना जरूरी है। जिन्होंने पिछले 15 वर्षों से बंगाल के लोगों को ठगा है, उनसे हम कुछ सीखना नहीं चाहते और न ही उनकी सलाह सुनना चाहते हैं।”
