हजारों नागरिकों को शीतल गुलाब शर्बत वितरण ।

शाकुन्तल महिला कान्यकुब्ज समिति का सेवाकार्य ।

कोलकाता । शाकुन्तल महिला कान्यकुब्ज समिति द्वारा कान्यकुब्ज सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन पण्डित लक्ष्मीकांत तिवारी, महिला समिति की संरक्षिका शकुंतला तिवारी के मार्गदर्शन में प्रचण्ड गर्मी में राहत के लिये कलाकार स्ट्रीट में हजारों नागरिकों को शीतल गुलाब शर्बत वितरण किया गया । महिला समिति की अध्यक्ष प्रभा बाजपेई, उपाध्यक्ष मल्लिका वाजपेयी, रेखा बाजपेयी, एवं नीतू दीक्षित, शीला अवस्थी, प्रेमा वाजपेयी, नीतू त्रिवेदी, शशी शुक्ला, उमा त्रिवेदी, सविता पाण्डेय, गीता त्रिवेदी, सुमन शुक्ला, शकुन पांडेय ने शर्बत एवं मिठाई वितरण कर सेवाकार्य को सफल बनाया ।


शर्बत वितरण कार्यक्रम में सुनील दीक्षित, अशोक तिवारी, पप्पू तिवारी, ओम प्रकाश पुरोहित एवं कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग रहा । कलकत्ता कान्यकुब्ज सभा एवम् महिला समिति के सेवा कार्य की सभी ने सराहना की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *