
कोलकाता । उदविता एसोसिएशन ऑफ अपार्टमेंट ऑनर्स, मानिकतल्ला ने नव – निर्वाचित विधायक तापस राय का अभिनन्दन किया । एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक जयासवाल, सचिव राजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष गरिमा अग्रवाल एवं उदविता अपार्टमेंट के समस्त निवासियों ने विधायक तापस राय को जीत की बधाई दी ।

विधायक तापस राय ने आभार व्यक्त करते हुए कहा क्षेत्र के विकास एवं नागरिक अधिकार तथा उनकी समस्याओं के प्रति सदैव अपने कर्तव्य का पालन करेंगे । विधायक तापस राय के सम्मान समारोह में उदविता अपार्टमेंट के निवासियों में उत्साह देखा गया ।
