बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कुल्टी विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार का किया सम्मान

बराकर। बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से कुल्टी विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार के सम्मान में एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चैंबर के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने विधायक डॉ पोद्दार को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।


इस अवसर पर बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के कई गणमान्य सदस्य, व्यापारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार ने कहा कि वे बराकर क्षेत्र की सभी मूलभूत समस्याओं से पूरी तरह अवगत हैं और पश्चिम बंगाल की डबल इंजन सरकार के सहयोग से क्षेत्र के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बराकर के व्यापार, आधारभूत संरचना और जनसुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देते हुए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र को विकास की नई दिशा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *