मारवाड़ी बालिका विद्यालय का पश्चिम बंगाल माध्यमिक बोर्ड में रिजल्ट शत – प्रतिशत

कोलकाता । मारवाड़ी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने पश्चिम बंगाल बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा में अपनी प्रतिभा से विद्यालय का नाम रोशन किया है । माध्यमिक परीक्षा में साक्षी गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 77 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अंकिता दास और तन्वी तबस्सुम ने 69 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कोमल यादव 68 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही । विद्यालय के अध्यक्ष के डी अग्रवाल, सचिव सुधा जैन व हेडमिस्ट्रेस विभा सिंह ने बताया कि विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत (100%) रहा है । विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष के. डी. अग्रवाल की दूरदर्शी पहल से विद्यालय में टाटा एज स्मार्ट कक्षाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं । “अनवेलिंग द न्यू एरा ऑफ स्मार्ट लर्निंग” के संकल्प के साथ शुरू की गई यह सुविधा वर्तमान में कक्षा 8 से 10 तक की छात्राओं के लिए समर्पित है । अत्याधुनिक तकनीक, हाई-डेफिनिशन ग्राफिक्स और डिजिटल एनिमेशन के माध्यम से छात्राएं अब कठिन विषयों को अधिक सुगमता और रुचि के साथ समझ पा रही हैं । प्रबंधन की योजना आने वाले समय में इस स्मार्ट लर्निंग सुविधा को अन्य कक्षाओं में भी विस्तारित करने की है । अध्यक्ष के डी अग्रवाल के मार्गदर्शन में छात्राओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने हेतु विद्यालय प्रबंधन समिति अब उच्च माध्यमिक स्तर पर साइंस स्ट्रीम को शामिल करने के लिए प्रयासरत है । इसके लिए विद्यालय में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी लैब स्थापित करने का कार्य प्रगति पर है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *