
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु जी अधिकारी के नेतृत्व में राज्य मंत्रिमंडल के गठन पर शुभकामना देते हुए फतेहपुर शेखावाटी प्रगति संघ के अध्यक्ष कमल सराफ, सचिव काशी प्रसाद धेलिया, अजय सराफ, ब्रह्मदत्त बरवाड़िया, लक्ष्मीनारायण गोयनका, राजेश गोयनका, मनोज चमड़िया एवं कार्यकर्ताओं ने कहा वाम मोर्चा एवं तृणमूल कांग्रेस के करीब 5 दशक शासन के बाद बंगाल की जनता ने परिवर्तन का जनादेश दिया है । भाजपा नेतृत्व को राज्य के विकास, शांतिपूर्ण कानून व्यवस्था, नारी सुरक्षा – सशक्तिकरण के लिये तथा औद्योगिक – व्यापारिक नीतियां लागू करने के लिए दिया गया समर्थन है । हम आशा करते हैं गौरवशाली सोनार बांग्ला का सम्मान फिर हासिल होगा ।
