नव-निर्वाचित नेतृत्व राज्य के विकास को प्राथमिकता दे — हरियाणा नागरिक संघ

कोलकाता । लोकतंत्र में चुनाव एवं राजनीतिक परिवर्तन एक प्रक्रिया है । हरियाणा नागरिक संघ पश्चिम बंगाल में सम्पन्न विधानसभा चुनावों में जनादेश प्राप्त सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता है । संस्था के सचिव गोवर्धन निगानिया, विकाश गोयल, गणेश धनानिया, श्याम सुन्दर बंसल, विजय अग्रवाल, मोहनलाल गोयल, रामबिलास अग्रवाल, नवीन कानोड़िया, गोविन्द खरकिया एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम आशा करते हैं नव-निर्वाचित नेतृत्व राज्य के सर्वांगीण विकास, सुशासन, नारी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण, रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास तथा नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देगा । संघ सभी राजनीतिक दलों से अपील करता है कि वे आपसी सहयोग, शांति एवं सद्भाव बनाए रखते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु कार्य करें । हरियाणा नागरिक संघ गत 70 वर्षों से औद्योगिक विकास, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परोपकार के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है तथा निरन्तर प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर जनहित के कार्यों में अपना योगदान देता रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *