भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का आरोप, हटाए गए आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी

कोलकाता, 05 मई ।आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के बाजार इलाके में बीती रात भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित लाठीचार्ज की घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। घटना के बाद आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी मेष दास को लाइन क्लोज कर दिया गया है, जबकि साइबर थाने के प्रभारी विश्वजीत मुखर्जी को नए प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार भाजपा की जीत के बाद कार्यकर्ता इलाके में जश्न मना रहे थे। इसी दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने का आरोप लगा, जिससे नाराज कार्यकर्ताओं ने दक्षिण थाना का घेराव कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन क्लोज कर दिया। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नए प्रभारी की नियुक्ति की गई है।
फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन इस घटना को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *