कालीघाट में भाजपा के नया दफ्तर का उद्घाटन, जश्न में डूबे कार्यकर्ता

कोलकाता, 05 मई । महानगर कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के कार्यालय के कार्यालय के ठीक पास ने अपना स्थायी पार्टी कार्यालय स्थापित कर दिया है, जिसे लेकर इलाके में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

नए कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही माहौल पूरी तरह जश्न में बदल गया। पार्टी कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ सड़कों पर उतरे। जगह-जगह नाच-गाना और “जय श्री राम” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। भगवा अबीर लगाकर कार्यकर्ताओं ने अपनी जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला। नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ एक कार्यालय नहीं, बल्कि इलाके में पार्टी की मजबूत मौजूदगी का प्रतीक है। कालीघाट जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में इस कदम को राजनीतिक रूप से भी काफी अहम माना जा रहा है।

फिलहाल, इस घटनाक्रम के बाद इलाके का राजनीतिक माहौल और भी गरमा गया है, और आने वाले दिनों में इसकी गूंज राज्य की राजनीति में भी सुनाई दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *