
कोलकाता । पश्चिम बंगाल की नव-निर्वाचित भाजपा सरकार से अपेक्षा है कि वह सुशासन, नारी सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दे । उपरोक्त विचार व्यक्त करते हुए समाजसेवी महेन्द्र गुप्ता ने कहा बन्द पड़े उद्योग-फैक्ट्रियों को पुनः चालू कर राज्य की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाए । पश्चिम बंगाल की जनता को आशा है कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पश्चिम बंगाल गौरवशाली अतीत “सोनार बांग्ला” की पहचान फिर हासिल करे ।
