पश्चिम बंगाल की गौरवशाली संस्कृति, उद्योग, व्यापार को नया आयाम मिले — के के सिंघानिया

पश्चिम बंगाल की जनता ने लोकतंत्र के महापर्व में ऐतिहासिक जनादेश दिया है । उपरोक्त विचार व्यक्त करते हुए उद्योगपति, समाजसेवी कृष्ण कुमार सिंघानिया ने कहा 15 वर्ष बाद हुए इस सत्ता परिवर्तन के साथ बंगाल में विकास के नये सूर्योदय की उम्मीद जगी है । भारतीय जनता पार्टी की नयी सरकार को, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में, बंगाल की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिये शुभकामना देता हूं । आशा है सुनील बंसल जी, भूपेन्द्र यादव जी एवम् भाजपा की टीम के अथक प्रयास से निर्वाचित भाजपा की डबल इंजन सरकार बंगाल को भ्रष्टाचार मुक्त, रोजगार और विकास युक्त प्रदेश बनायेगी । पश्चिम बंगाल की गौरवशाली संस्कृति, उद्योग, व्यापार को नया आयाम मिले, यही कामना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *