पश्चिम बंगाल : सत्ता परिवर्तन के संकेत मिलते ही राज्य सचिवालय नबान्न के बाहर केंद्रीय बल तैनात

कोलकाता, 04 मई । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को स्पष्ट बहुमत मिलने के संकेतों के बाद राज्य सचिवालय नवान्न के बाहर केंद्रीय बलों की तैनाती कर दी गई है। सोमवार को सुरक्षा कारणों से सचिवालय परिसर को केंद्रीय सुरक्षा बलों ने घेर लिया।

सूत्रों के अनुसार शिक्षा, राशन और नियुक्ति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामलों की जांच कई केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं। इन मामलों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित रखने के उद्देश्य से नबान्न की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

इस बीच राज्य सरकारी कर्मचारियों के संगठन संघर्षामी संयुक्त मंच के सदस्य सुबीर साहा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि नबान्न सहित कई सचिवालयों और निदेशालयों से महत्वपूर्ण फाइलें हटाई जा रही हैं। कुछ डिजिटल फाइलों को भी मिटाने और नष्ट करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह काम राज्य सरकार के कुछ कर्मचारी कर रहे हैं।

इधर, चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक राज्य में भाजपा 11 सीटें जीत चुकी है और 186 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस दाे सीट जीतकर 88 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा कांग्रेस और हमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी दो-दो सीटों पर आगे हैं, जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट एक-एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।m

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *