
रानीगंज/ श्री श्री सीताराम जी भवन में मारवाड़ी मित्र परिषद की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नृत्य-संगीत से सजी इस शाम में सदस्यों ने अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि उद्योगपति विश्वनाथ खरकिया ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बड़े-बड़े महानगरों में देखे जाते हैं परंतु रानीगंज शहर में इस तरह के कार्यक्रमों का होना एवं पारिवारिक माहौल में कार्यक्रम का आनंद काफी सराहनीय पल है
सदस्यों की जोड़ियों ने फिल्मी अंदाज में गीत गाए और बॉलीवुड कलाकारों की नकल करते हुए अभिनय प्रस्तुत किया। दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे प्रतिभागियों ने टॉलीवुड स्टाइल में रैंप वॉक किया। वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल लुक तक, सबने माहौल बना दिया। नृत्य, संगीत और कॉमेडी के कई आइटम पेश किए गए। एंकर जूली खंडेलवाल ने पूरे कार्यक्रम को अपने अंदाज से बांधे रखा।
मुख्य अतिथि जमुरिया शाकंभरी इंडस्ट्री के मैनेजिंग डायरेक्टर विश्वनाथ खरकिया एवं पत्रकार दलजीत सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
पुरस्कार पाने वालों में हर्ष भालोटीया, श्वेता अग्रवाल, निकिता सराफ, विवेक मंजू बगड़िया, अशोक संथालिया प्रमुख रहे।
अध्यक्ष अनूप सराफ और महासचिव प्रदीप झुनझुनवाला ने सालभर की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ते हैं और नई प्रतिभाओं को मंच देते हैं।
रानीगंज की सामाजिक संस्थाओं में मारवाड़ी मित्र परिषद के कार्यक्रम हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस बार टॉलीवुड थीम ने सबका ध्यान खींचा।
