रानीगंज के खास काजोड़ा में तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी कालो बरन मंडल का डोर-टू-डोर जनसंपर्क, लोगों से मांगा समर्थन

चिलचिलाती धूप में भी जारी रहा प्रचार, तृणमूल को सभी सीटों पर जीत का भरोसा

रानीगंज। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। चुनावी माहौल अब सड़कों से निकलकर गलियों और मोहल्लों तक पहुंच चुका है। इसी क्रम में रानीगंज विधानसभा से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी कालो बरन मंडल ने अंडाल ब्लॉक अंतर्गत खास काजोड़ा कोलियरी, अंजीर बागान सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उनके साथ तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला परिषद के सह-सभाधिपति विष्णु देव नोनिया भी मौजूद रहे। उनके नेतृत्व में कालो बरन मंडल ने पूरे इलाके में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और हाथ जोड़कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन भी दिया। वही चिलचिलाती धूप और गर्मी के बावजूद तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी कालो बरन मंडल पैदल ही क्षेत्र में भ्रमण करते हुए लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने सीधे संवाद के माध्यम से मतदाताओं से जुड़ने का प्रयास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे कई क्षेत्रों में प्रचार कर चुके हैं, लेकिन खास काजोड़ा के लोगों में जो उत्साह और समर्थन देखने को मिला, वह विशेष रूप से प्रेरणादायक है,वहीं, इस दौरान विष्णु देव नोनिया ने विश्वास जताते हुए कहा कि पश्चिम बर्दवान जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर तृणमूल कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों के कारण जनता का विश्वास पार्टी के प्रति मजबूत हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी इस जनसंपर्क अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने क्षेत्र में विकास तथा जनहित के मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। इस प्रकार के डोर-टू-डोर अभियान से न केवल चुनावी माहौल में सक्रियता बढ़ी है, बल्कि जनता और प्रत्याशी के बीच सीधा संवाद भी स्थापित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *