बड़ाबाजार में गवरजा माता की ऐतिहासिक सम्मिलित सवारी का भव्य स्वागत

कोलकाता । श्री श्री बलदेवजी गवरजा सेवा ट्रस्ट, श्री श्री गवरजा माता पारख कोठी, श्री नींबूतल्ला पंचायत गवरजा सेवा ट्रस्ट, श्री गोवर्धन नाथजी टैम्पल श्री गौरी माता, श्री श्री गवरजा माता गांगुली लेन, श्री श्री बांसतल्ला गवरजा माता कमेटी, श्री श्री गवरजा माता कलाकार स्ट्रीट, श्री श्री गवरजा माता हंसपुकुर मंडली, श्री श्री मनसापुरण गवरजा सेवा ट्रस्ट की सम्मिलित सवारी ए जे एस बैंक्वेट, रविन्द्र सरणी से प्रारम्भ होकर बड़ाबाजार के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए बांसतल्ला स्थित बलदेवजी मन्दिर पहुंची । सामाजिक संस्थाओं ने मार्ग में ऐतिहासिक सवारी में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया । ऐसा लग रहा था गणगौर के भक्ति भजनों से बड़ाबाजार गवरजामय हो गया है ।

सम्मिलित सभा के प्रतिनिधि उमेश बागड़ी, चन्द्रू दमानी, श्रीबल्लभ दुजारी ने बताया इस वर्ष श्री श्री बलदेवजी गवरजा सेवा ट्रस्ट का कस्तूरी जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है । संस्था के अध्यक्ष रमेश दमानी, सचिव अशोक डागा, संयोजक प्रमोद डागा, इन्द्र कुमार बागड़ी, विक्की दुजारी, बल्लभ डागा, विजय सादानी, राहुल मोहता, मनमोहन बागड़ी एवम् कार्यकर्ता कस्तूरी जयंती महोत्सव की सफलता के लिए सक्रिय हैं ।

प्रमोद डागा ने सभी गवरजा मंडलियों के पदाधिकारियों एवम् कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा आयोजन का उद्देश्य सामाजिक एकता और युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परम्परा के प्रति जागरूक करना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *