
रानीगंज/ अस्पताल की महिला चिकित्सकों, नर्सिंग महिला स्टाफ, महिला सफाई कर्मियों को अस्पताल प्रबंधन की तरफ से महिला दिवस पर सम्मानित किया गया । आसनसोल ब्लेस अस्पताल के चेयरमैन डॉक्टर विनोद कुमार ने कहां की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अस्पताल की सभी महिलाओं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया सभी महिलाएं अपने घर का दायित्व का पालन करते हुए अस्पताल में मरीजों की देखभाल, चिकित्सा,साफ-सफाई में अहम भूमिका निभाती हैं उनके जज्बे को हम लोग सलाम करते हैं उन्हें उपहार देकर हम लोगों ने सम्मानित किया एवं महसूस कर रहे हैं कि उनका योगदान समाज के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर अस्पताल की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ शशिकला देवी ने बताया कि वर्तमान समय में प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रही हैं। समाज में महिलाओं की भूमिका पुरुषों से अधिक है निरंतर महिलाओं को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
