समर्पण ट्रस्ट का सम्मान समारोह कल, पांच विभूतियों को ‘समाज गौरव’ सम्मान

कोलकाता। साहित्य, संस्कृति व समाजोत्थान के क्षेत्र में सक्रिय समर्पण ट्रस्ट कल (20 मार्च 2026) प्रातः 11 बजे ताज बंगाल में “समर्पण सम्मान समारोह–2026 : उत्कृष्टता को समर्पित” आयोजित करेगा। उद्घाटन ख्यात कथावाचक बालव्यास पंडित श्रीकांत शर्मा करेंगे।

शिक्षा, चिकित्सा, समाज सेवा, समाज निर्माण व उद्योग के क्षेत्र में योगदान के लिए महानगर की पांच विशिष्ट विभूतियों को “समर्पण समाज गौरव सम्मान” से नवाजा जाएगा।

शिक्षा : सुशील कुमार बिड़ला (ईश्वरचंद्र विद्यासागर समर्पण समाज गौरव)

चिकित्सा : सुरेंद्र कुमार अग्रवाल (डॉ. विधानचंद्र राय समर्पण समाज गौरव)

समाज सेवा : विवेक रुइया (स्वामी विवेकानंद समर्पण समाज गौरव)

समाज निर्माण : श्याम सुंदर अग्रवाल (सत्यभामा सोती समर्पण समाज गौरव)

उद्योग नवाचार : आदित्य पोद्दार (रतन टाटा समर्पण समाज गौरव)

ट्रस्ट के सभापति दिनेश बजाज ने कहा, “सेवा व समर्पण के मूल्यों को प्रोत्साहित करना हमारा उद्देश्य है। ये सम्मान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेंगे।” महासचिव प्रदीप ढेडिया ने बताया कि ट्रस्ट समाज विकास में योगदान देने वालों की सराहना कर सामाजिक जिम्मेदारी निभा रहा है।

ट्रस्ट ने गणमान्य नागरिकों, साहित्यकारों व समाजसेवियों से सहभागिता का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *