आचार संहिता लागू होते ही कार्रवाई तेज, आसनसोल में सरकारी संपत्तियों से हटाए जा रहे राजनीतिक बैनर-पोस्टर

आसनसोल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू होते ही जिला चुनाव प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में सरकारी संपत्तियों पर लगाए गए राजनीतिक दलों के बैनर, फेस्टून और झंडों को हटाने का अभियान तेज कर दिया गया है। बुधवार को आसनसोल के कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में प्रशासन की ओर से विशेष मॉनिटरिंग अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत उन सभी स्थानों की पहचान की जा रही है, जहां सरकारी पोल, बिजली के खंभों, दीवारों और भवनों पर राजनीतिक प्रचार सामग्री लगाई गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कल्याण चौधुरी ने बताया कि प्रशासन ने मॉनिटरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, “सरकारी संपत्तियों जैसे पोल या भवनों पर लगाए गए राजनीतिक झंडे और फेस्टून हटाने के लिए संबंधित राजनीतिक दलों को सूचित किया जा रहा है। यदि निर्धारित समय के भीतर इन्हें नहीं हटाया जाता है, तो प्रशासन स्वयं इन्हें हटाकर जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) कार्यालय में जमा कर देगा।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि आसनसोल सहित पश्चिम बर्धमान जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में आगामी 23 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा के साथ ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो चुकी है, जिसके तहत सरकारी संसाधनों का किसी भी प्रकार से राजनीतिक प्रचार के लिए उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है।वही
प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ है कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *