बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 : जोडासांको से तृणमूल कांग्रेस ने वार्ड 20 के लोकप्रिय पार्षद विजय उपाध्याय को बनाया उम्मीदवार

कोलकाता, 17 मार्च 2026: जोडासाको विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस ने वार्ड नंबर 20 के पार्षद विजय उपाध्याय को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बड़ाबाजार की राजनीति में सक्रिय यह नाम हमेशा जनता के दुख-दर्द में खड़ा रहा है। वार्ड नंबर 20 के अंतर्गत भूतनाथ मंदिर क्षेत्र में चौमुखी विकास हुआ, नशेड़ियों और अवैध कार्यों पर सख्त लगाम लगाई गई। पार्टी ने उन्हें टिकट देकर स्थानीय स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने का संकेत दिया है।विजय उपाध्याय वार्ड 20 के लोकप्रिय पार्षद हैं।
बड़ाबाजार जैसे घनी आबादी वाले इलाके में उनकी सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है। उनके नेतृत्व में भूतनाथ मंदिर के आसपास की सड़कें, स्ट्रीट लाइटिंग बेहतर हुई और पार्कों का सौंदर्यीकरण किया गया। नशेड़ियों की समस्या, जो पहले प्रमुख थी, पर काबू पाने के लिए विशेष अभियान चलाए गए। जिससे स्थानीय व्यापारियों और निवासियों को राहत मिली। एक स्थानीय निवासी ने कहा, “विजय जी ने मंदिर क्षेत्र को नई पहचान दी। रात में भी अब सुरक्षा का अहसास होता है।”तृणमूल के इस फैसले से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

जोडासाको विधानसभा मे तृणमूल का पारंपरिक वर्चस्व रहा है, लेकिन विपक्षी दलों की सक्रियता के बीच यह चयन रणनीतिक माना जा रहा है। विजय उपाध्याय ने टिकट मिलने पर कहा, “जनता का आशीर्वाद ही मेरी ताकत है। वार्ड 20 में जो विकास हुआ, वही पूरे विधानसभा के लिए मॉडल बनेगा। स्वच्छता और विकास मेरी प्राथमिकता रहेगी।”उनके समर्थक मानते हैं कि उनका स्थानीय मुद्दों पर पकड़ चुनाव में फायदा देगी।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि तृणमूल ने स्थानीय चेहरे को तरजीह देकर ‘सोनार बांग्ला’ की छवि को मजबूत किया है। बड़ाबाजार के व्यापारी वर्ग ने भी उनका स्वागत किया आने वाले चुनाव में यह सीट रोचक मुकाबले की होगी। विपक्षी दल भी अपनी रणनीति पर विचार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *