श्री सिद्धिविनायक देवस्थानम में तालवादक आनंदन शिवमणि के साथ सामूहिक आरती

कोलकाता । श्री सिद्धिविनायक देवस्थानम में प्रतिदिन अभिषेक, मनमोहक अलौकिक श्रृंगार, दूर्वाचन, आरती एवं धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालु भक्त मुग्ध हो रहे हैं । मन्दिर के ट्रस्टी सुशील गोयनका ने बताया पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय तालवादक आनंदन शिवमणि ने मन्दिर में सामूहिक आरती में अपने परफॉर्मेंस से श्रद्धालु भक्तों को भाव विभोर किया । उन्हें ड्रम्स शिवमणि के नाम से जाना जाता है । वे ड्रम, ऑक्टोबन, दरबुका, उडुकाई और कंजीरा जैसे वाद्ययंत्र बजाने में माहिर हैं । आनंदन शिवमणि ने रोजा, रंग दे बसंती, ताल, लगान और दिल से जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में ड्रम बजाया है । सन 2009 में तमिलनाडु सरकार से कलाइमामणि और 2019 में भारत सरकार से पद्म श्री सम्मानित आनंदन शिवमणि ने उस्ताद जाकिर हुसैन, शंकर महादेवन और लुईस बैंक्स जैसे संगीतकारों के साथ काम किया है । वे एशिया इलेक्ट्रिक और श्रद्धा नामक बैंड का हिस्सा हैं । इमामी फाउंडेशन के समाजसेवी राधेश्याम अग्रवाल, राधेश्याम गोयनका के मार्गदर्शन में मन्दिर में धार्मिक आयोजनों के लिये राजकुमार गोयनका, प्रदीप नैयर, सुभाष मुरारका, देवकीनंदन गुप्ता, बनवारीलाल चौधरी, राजकुमार कटारूका, उदय चौधरी, गोपाल भालोटिया, कमल सराफ, शैलेश बाजला, उत्कर्ष मोदी, सुभाष सराफ, अर्जुन धवन, मनोज नाथानी एवं कार्यकर्ता सक्रिय हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *