रानीगंज माहुरी वैश्य मंडल का 20वां वार्षिक उत्सव मां मथुरासिनी की पूजा-अर्चना के साथ धूमधाम से मनाया गया

रानीगंज। रानीगंज माहुरी वैश्य मंडल की ओर से बुधवार को रानीगंज के ईस्ट कॉलेज पाड़ा स्थित माहुरी भवन में मां मथुरासिनी का 20वां वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां मथुरासिनी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। पूजा के दौरान समाज के लोगों ने मां मथुरासिनी से सुख, समृद्धि और समाज की उन्नति के लिए प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के उपरांत देर शाम भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न शहरों से आए कलाकारों ने अपने मधुर भजनों से उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस अवसर पर धनबाद के प्रसिद्ध गायक अमित सिंह, दुर्गापुर के ललित अग्रवाल तथा सुरभि सिंह ‘निशु’ ने भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजन संध्या के दौरान उपस्थित श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा तथा रानीगंज प्रखंड के सचिव विश्वजीत गोराई उपस्थित रहे। अपने संबोधन में मनीष शर्मा ने कहा कि माहुरी समाज द्वारा मां मथुरासिनी की पूजा-अर्चना का आयोजन समाज की आस्था और एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि माहुरी समाज ने हिंदू समाज के भीतर अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। समाज के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे हैं, जो पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कामना की कि समाज इसी तरह प्रगति करता रहे और हिंदू समाज का गौरव बढ़ाए। माहुरी वैश्य मंडल के अध्यक्ष रामप्रसाद गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष मंडल का 20वां वार्षिक उत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के अलावा बिहार और झारखंड से भी माहुरी समाज के लोग बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में रानीगंज में आयोजित यह कार्यक्रम माहुरी समाज का सबसे बड़ा आयोजन है, जिसमें हर वर्ष लगभग 500 से अधिक लोग भाग लेते हैं। वहीं मंडल के सचिव जैकी भदानी ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज को और अधिक संगठित करना तथा समाज के विकास को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि एक मजबूत और संगठित समाज बनाकर देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। साथ ही समाज के हितों की रक्षा के लिए भी सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के अध्यक्ष रामप्रसाद गुप्ता, सचिव जैकी भदानी, कोषाध्यक्ष साकेत गुप्ता के साथ मुख्य सदस्यों में दिनेश गुप्ता, उमेश गुप्ता, कमलेश गुप्ता, शंभू गुप्ता, अनिकेत गुप्ता, बिट्टू गुप्ता, रिशु गुप्ता और मोहन गुप्ता की अहम भूमिका रही। वहीं समाज की महिला शाखा की अध्यक्ष कविता गुप्ता, सचिव नम्रता गुप्ता और कोषाध्यक्ष अमीषा गुप्ता ने भी कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया। पूरे आयोजन के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा तथा समाज के लोगों ने एकजुट होकर इस वार्षिक उत्सव को यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *