रसोई गैस आपूर्ति में गतिरोध के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस का प्रदर्शन

 

जलपाईगुड़ी, 12 मार्च । रसोई गैस की आपूर्ति में अनियमितता और लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। जिले के राजगंज ब्लॉक के बिन्नागुड़ी अंचल तृणमूल कांग्रेस की ओर से आमबाड़ी स्थित एक एलपीजी गैस गोदाम के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया।

इस प्रदर्शन में बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के प्रधान समिजुद्दीन अहमद, अंचल अध्यक्ष प्रफुल्ल राय, अंचल के चेयरमैन दीपेन अधिकारी, ब्लॉक कमेटी सदस्य समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

तृणमूल नेताओं का आरोप है कि रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों और आपूर्ति में अनियमितताओं के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बताया गया है कि राज्य नेतृत्व के निर्देश पर पूरे पश्चिम बंगाल में विभिन्न ब्लॉकों के गैस गोदामों के सामने इस तरह के धरना-प्रदर्शन किए जा रहे है। उसी के तहत राजगंज ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायत क्षेत्रों में स्थित गैस गोदामों के सामने भी तृणमूल कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *