टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ हनुमान मंदिर पहुंचे कप्तान सूर्य, आईआईसी चेयरमैन जय शाह व कोच गंभीर भी रहे साथ

अहमदाबाद, 09 मार्च । आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराकर भारत ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। इस शानदार जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह के साथ अहमदाबाद के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में कप्तान सूर्यकुमार यादव के हाथ में चमचमाती वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिखाई दे रही है। जीत की खुशी के बीच कप्तान यादव, आईसीसी के चेयरमैन जय शाह और भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य काेच गाैतम गंभीर ने हनुमानजी के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद देशभर में जश्न मनाया जा रहा है। वहीं टीम के नेतृत्व की सादगी और आस्था ने भी लोगों का दिल जीत लिया।

उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले वर्ष 2024 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। इस जीत के साथ भारत टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा तीन बार ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *