हावड़ा शूटआउट : प्रमोटर हत्याकांड में मुख्य आरोपित हारुन और रोहित दिल्ली से गिरफ्तार

हावड़ा, 05 मार्च । हावड़ा के पिलखाना इलाके में हुए प्रमोटर शफीक खान की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मुख्य आरोपित हारुन शेख और रोहित हुसैन को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। गोलाबाड़ी थाना की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को दबोचा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपितों को ट्रांजिट रिमांड पर गुरुवार को ही दिल्ली से हावड़ा लाया जा रहा है। इससे पहले भी इस हत्याकांड में कई अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि पिछले बुधवार सुबह हावड़ा के गोलाबाड़ी इलाके के पिलखाना में प्रमोटर शफीक खान को बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि आरोपित हारुन और रोहित ने पॉइंट ब्लैंक रेंज से शफीक के सिर और सीने में चार राउंड फायर किए, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *