
कोलकाता (रावेल पुष्प वरिष्ठ पत्रकार) । होला मोहल्ला के पावन अवसर पर गुरुद्वारा छोटा सिख संगत से एक भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। कॉटन स्ट्रीट से प्रारंभ होकर यह बड़ा बाजार, कलाकार स्ट्रीट होते हुए नारकेल डांगा गुरुद्वारा पर समापन हुआ। होली के रंग-नशे वाले परंपरा के विपरीत गुरु गोविंद सिंह द्वारा शुरू किया गया यह उत्सव वीरता, अस्त्र-शस्त्र प्रशिक्षण, घुड़सवारी और वीर रस काव्य पर केंद्रित रहा।



इस बार कीर्तन में पूरी साज-सज्जा देखने को मिली। घोड़ों पर सजे खालसा, पंज प्यारे, गतका पार्टी और कई कीर्तनी जत्थे शामिल हुए। छोटे बच्चे भी खालसा पोशाक में आकर्षक लग रहे थे। कोलकाता में होला महल्ला पर एकमात्र यह नगर कीर्तन निकलता है। स्थानीय पार्षद महेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। भक्तों ने नारों और भजनों से माहौल गुणगान किया
