
कोलकाता, 2 मार्च । कलकत्ता इलेक्ट्रिक डीलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित होली प्रीति सम्मेलन में जाने-माने उद्योगपति एवं प्रतिष्ठित समाजसेवी सुभाष अग्रवाला विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण, रंगीन और जीवंत रहा। होली के रंगों से सराबोर यह आयोजन व्यापारियों व समाजसेवियों के बीच प्रीति बढ़ाने का शानदार मंच साबित हुआ। सुभाष अग्रवाला ने उपस्थितजनों को होली की बधाई दी।

