
रानीगंज लायंस क्लब ऑफ रानीगंज का पूर्व जिला पाल समारोह का आयोजन हुआ। जिला 322 सी3 के करीब बीस जिलापाल उपस्थित हुए। कार्यक्रम के संयोजक लायन संदीप केडिया ने कहा कि प्रत्येक वर्ष हम लोग लायंस क्लब के पूर्व जिला पाल को सम्मानित करते हैं। इलेक्ट जिला गवर्नर एवं मुख्य अतिथि लायन शेख मॉउद्दीन ने कहा कि भारत का सबसे बड़ा एनजीओ लायंस क्लब है। रानीगंज लायंस क्लब का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर तक प्रसिद्ध है। इस मौके पर पूर्व जिला पाल डॉ एसके बसु , डॉक्टर पी आर घोष, अरुण तोडी, डॉ अब्दुल कयूम मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को सरदार मंजीत सिंह ने संबोधित किया। मंच पर उपस्थित थे लायंस गरिमा की वाणी खेतान सहित विभिन्न स्थानों से आए क्लब के पदाधिकारी उपस्थित थे।
