
कोलकाता, 27 फरवरी 2026: बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुक्रवार दोपहर करीब 1:20 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 बताई जा रही है। झटके इतने जोरदार थे कि लोग घबराहट में घरों से बाहर सड़कों पर भाग आए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में था, जिसका असर कोलकाता और आसपास के इलाकों तक पहुंचा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोग सक्रिय हो गए। कई यूजर्स ने पोस्ट किया, “हाल के दिनों में कोलकाता का सबसे तगड़ा भूकंप।” एक यूजर ने लिखा, “पूरी बिल्डिंग हिल गई, सब बाहर निकल आए।”हालांकि, अब तक किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
पश्चिम बंगाल में नदिया, हुगली, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा सुंदरबन समेत कई इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए।
हालांकि, खबर लिखे जाने तक कहीं से भी जान-माल के नुकसान की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। भूकंप के बाद कुछ समय तक लोगों में भय का माहौल बना रहा और कई इलाकों में लोग एहतियातन खुले स्थानों पर खड़े नजर आए।
