आसनसोल हेड पोस्ट ऑफिस को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा के तहत परिसर खाली

आसनसोल। आसनसोल के हेड पोस्ट ऑफिस को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद गुरुवार सुबह हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 11:15 बजे कोलकाता रीजनल ऑफिस को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसे तमिलनाडु से भेजा गया बताया जा रहा है।
पोस्ट ऑफिस अधिकारियों ने बताया कि ईमेल मिलते ही एहतियातन आसनसोल हेड पोस्ट ऑफिस के सभी कर्मचारियों और ग्राहकों को तुरंत बाहर निकाल दिया गया। सुरक्षा के मद्देनज़र पोस्ट ऑफिस में ताला लगा दिया गया है और फिलहाल किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। डाक संबंधी सभी कार्य अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। वही सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी। सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हैं।आसनसोल पोस्ट ऑफिस के डिप्टी सुपरिटेंडेंट कोमल सिंह ने बताया कि कोलकाता से ईमेल प्राप्त होने के बाद पोस्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी की जानकारी मिली। इसके बाद सभी स्टाफ और ग्राहकों को बाहर निकाल दिया गया है और फिलहाल कामकाज बंद है। पुलिस जांच कर रही है।
वहीं, एक ग्राहक ने बताया कि उनकी पोस्ट की तारीख थी, लेकिन बम की खबर के कारण काम नहीं हो रहा है और सभी को बाहर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *