
आसनसोल: ‘उभरती हुई नई प्रतिभाओं को आमतौर पर कोई मुकम्मल प्लेटफॉर्म नहीं मिल पाता है,लिहाजा उनकी प्रतिभाएं धरी की धरी रह जाती हैं।ऐसी ही प्रतिभाओं को हम मौका देंगे,ताकि वे खुद को प्रूव कर सकें।’ ये कहना है मीडिया पर्सनेलिटी और इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल के चेयरमैन संजय सिन्हा का।शहर के राहा लेने स्थित म्युनिसिपल ग्राउंड में इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल;स्पोर्ट्स विंग की ओर से आयोजित इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट के दौरान बतौर मुख्य अतिथि नए खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि , ‘हमारी संस्था का स्पोर्ट्स विंग तेजी से देश भर में कार्य कर रहा है।हम नई प्रतिभावान खिलाड़ियों को सहयोग कर रहे हैं।उनको फ्री ट्रेनिंग दे रहे हैं,ताकि वे अपनी मंजिल तक पहुंच सकें।भविष्य में हम स्कॉलरशिप भी शुरू करेंगे।’
स्पोर्ट्स मीट के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।अव्वल आए प्रतिभागियों को चेयरमैन संजय सिन्हा सहित अन्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया।पुरस्कार ग्रहण करने के बाद खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर पहुंच गया।चेयरमैन संजय सिन्हा के अलावा उपस्थित थे प्रदेश अध्यक्ष दीपक मित्रा,जिले के डिप्टी आब्जर्वर (माइनॉरिटी विंग) मोहम्मद नौशाद,जिले के कनवीनर अमित सिंह आदि।सभी ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।स्पोर्ट्स मीट को सफल बनाने में सिटी अध्यक्ष (स्पोर्ट्स विंग) विवेक दास ने मुख्य भूमिका निभाई।उनके साथ थे स्पोर्ट्स विंग के सचिव वृंदावन गोराई,उपाध्यक्ष मौसमी घोष, जामुडिया प्रखंड की अध्यक्ष (विमेंस विंग) पायल दास,उपाध्यक्ष दशरथ पासवान,रजनीश रंजन,रवि पासवान,खुशबू साव आदि ।संस्था के सदस्यों ने चेयरमैन संजय सिन्हा सहित सभी अतिथियों का पुरजोर स्वागत किया।बच्चों ने एक नृत्य पेश कर समां बांध दिया।विवेक दास ने एक गीत पेश किया।
