डीएचआर की तीन खास चार्टर्ड टॉय ट्रेन सेवाएं जल्द होगी शुरू

दार्जिलिंग, 19 फरवरी । गर्मी की छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (डीएचआर) ने तीन नई लग्जरी चार्टर्ड टॉय ट्रेन सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। डीएचआरके डायरेक्टर ऋषभ चौधरी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
डीएचआर के डायरेक्टर ऋषभ चौधरी ने कहा कि यह पहल हेरिटेज टॉय ट्रेन के ज़रिए टूरिस्ट को पहाड़ी संस्कृति, परंपरा और पर्यावरण से गहराई से परिचित कराना है। इसका मुख्य लक्ष्य नदियों, पहाड़ियों, चाय के बागानों, जंगलों और लोकल जीवन के अनुभव को एक साथ दिखाना है। वन विभाग के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग पर पहले ही साइन हो चुका है।
सबसे खास सेवा ‘महारानी ग्रेट एस्केप’ है, जो 1920 में इंदिरा देवी की ऐतिहासिक रात्रि यात्रा से प्रेरित है। यह सेवा हर पूर्णिमा की रात दार्जिलिंग से शुरू होगी, जिसमें रास्ते में ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशेष रात्रिभोज की व्यवस्था रहेगी।
दूसरी सेवा ‘बाघीरा जंगल ट्रेल’ में पर्यटक ट्रेकिंग, वन भ्रमण और पहाड़ी नजारों का आनंद ले सकेंगे। वहीं तीसरी सेवा ‘टी टिम्बर ट्रेल’ के तहत चाय बागानों की सैर, चाय पत्ती तोड़ने का अनुभव, फैक्ट्री विजिट और टी-टेस्टिंग का अवसर मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *