
आसनसोल। आसनसोल नगर निगम के 20 नंबर वार्ड के सेनराले इलाके में सड़क को घेरने को लेकर अब भी विवाद जारी है। इस मुद्दे पर गांववासियों और जमीन मालिक के बीच तनातनी बनी हुई है।
ग्रामीणों का दावा है कि उक्त स्थान पर लंबे समय से सड़क मौजूद थी और लोग वर्षों से उसका उपयोग करते आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जमीन मालिक का कहना है कि उस क्षेत्र में कभी कोई सड़क नहीं थी। जमीन मालिक का यह भी आरोप है कि ग्रामीणों के आंदोलन के पीछे कोई और व्यक्ति सक्रिय है।
इलाकावासियों का कहना है कि वहां पहले से सड़क थी और आगे भी रहेगी। हालांकि जमीन मालिक केशव मंडल ने बताया है कि सरकारी नक्शे में उस स्थान पर किसी सड़क का उल्लेख नहीं है।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से आसनसोल के सेनराले इलाके में सड़क को घेरने के मुद्दे पर ग्रामीणों और जमीन मालिक के बीच विवाद चल रहा है। जमीन मालिक ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उनकी जमीन की सीमा पर बनी दीवार को तोड़ दिया है।
इस घटना के बाद जमीन मालिक की ओर से आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
