रानीगंज भाजपा मंडल-वन की ओर से महावीर इलाके में डोर-टू-डोर अभियान,केंद्र की योजनाओं की दी जानकारी

रानीगंज। रानीगंज भाजपा मंडल-वन की ओर से आज रानीगंज के 37 नंबर वार्ड स्थित महावीर इलाके में व्यापक डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अभियान का नेतृत्व रानीगंज विधानसभा प्रभारी आशा शर्मा और मंडल अध्यक्ष समशेर सिंह ने किया। इस मौके पर मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस दौरान क्षेत्र की सड़कों, पेयजल, सफाई व्यवस्था, बिजली आपूर्ति और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने लोगों को आश्वस्त किया कि भाजपा जनता की आवाज को प्राथमिकता देती है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर आशा शर्मा ने कहा कि यह डोर-टू-डोर अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य हर घर तक पहुंचकर केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देना है, ताकि लोगों को इनका पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान का रानीगंज के 37 नंबर वार्ड महावीर क्षेत्र में लोगों का भरपूर समर्थन मिला और जनता परिवर्तन चाहती है। आशा शर्मा ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भाजपा को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा विकास की गति तेज होगी। वही कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से क्षेत्र में संपर्क बनाए रखेंगे और जनता की समस्याओं को उच्च स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। पूरे अभियान के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और स्थानीय लोगों ने इस अभियान का सकारात्मक प्रतिक्रिया दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *