भाजपा नेता एवं समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने आसनसोल के कल्याणपुर हाउसिंग कॉलोनी इलाके में ‘चाय पर चर्चा’ के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया

आसनसोल। भाजपा नेता एवं समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने आसनसोल के वार्ड संख्या 22 अंतर्गत 21 नंबर बूथ स्थित कल्याणपुर हाउसिंग कॉलोनी इलाके मे आज सुबह जनसंपर्क अभियान की शुरुआत ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम के साथ किया। जहां क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं, विकास कार्यों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर कृष्णा प्रसाद ने आज सुबह चाय की चुस्कियों के साथ स्थानीय निवासियों के साथ बैठकर क्षेत्र की समस्याओं को सुना और उनके समाधान को लेकर आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम दौरान इलाके के लोगों ने मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। वही चाय पर चर्चा’ के बाद कृष्णा प्रसाद ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनसे क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के बीच सीधा संपर्क स्थापित होता है, जिससे समस्याओं का समाधान तेज़ी से हो सकता है। इस दौरान कृष्णा प्रसाद ने कहा कि जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य ही जनता से सीधा संवाद स्थापित करना और उनकी वास्तविक परेशानियों को समझना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है और बिना संवाद के विकास संभव नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों से समन्वय कर समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *