
आसनसोल। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में एक बार फिर कई पुलिस अधिकारियों के तबादले और जिम्मेदारियों में बदलाव को लेकर आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक यह फेरबदल सार्वजनिक सेवा के हित में किया गया है और सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
जारी सूची के अनुसार सोमेन बनर्जी, जो हीरापुर थाना में ओसी के पद पर तैनात थे, अब उन्हें आसनसोल नॉर्थ थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं करतार सिंह, जो अब तक आसनसोल नॉर्थ थाना के ओसी थे, उन्हें हीरापुर थाना भेजा गया है। अधिक जानकारी के लिए पढ़े पूरी सूची।
आदेश में कमिश्नरेट के विभिन्न थानों और जांच केंद्रों में भी कई अधिकारियों की पोस्टिंग बदली गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे तुरंत प्रभाव से अपने नए कार्यस्थल पर योगदान दें।
